Census 2027 : Apps, Forms, Formats and Work Process

भारत की जनगणना प्रारंभ हो चुकी है. समस्त प्रगणक, सुपरवाइजर और अन्य कार्मिकों की सहायता हेतु आवश्यक सामग्री एवं उपयुक्त जानकारी.

Official App Download

जनगणना 2027 कार्य प्रारंभ करने से पहले यह आवश्यक है कि इसके लिए अधिकृत एप ही डाउनलोड किया जाये. एप डाउनलोड करने हेतु आपको ई-मेल में एक शोर्टकट लिंक अवश्य ही मिला होगा. लेकिन हमारी टीम को यह जानकारी मिली कि यह शोर्टकट लिंक काम नहीं कर रहा है. इसलिए हमने एंड्राइड एवं आईफोन दोनों ही उपयोगकर्त्ताओं के लिए आधिकारिक एप के डाउनलोड लिंक नीचे लिस्ट कर दिए हैं, जिन पर क्लिक करके आप जनगणना 2027 के लिए आधिकारिक एप डाउनलोड कर पायेंगे :

Census App Download

📲 Census 2027 HLO App

जनगणना 2027 के लिए आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें

अपने अनुकूल प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार एप इनस्टॉल करने के बाद सांखिकी विभाग की ओर से अपने ई-मेल में प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉग इन करके आगामी प्रक्रिया प्रारंभ करें!

🤖 Android यूज़र्स के लिए निर्देश:
  • 📱 डिवाइस कम्पैटिबिलिटी:
    सुनिश्चित करें कि आपका Android मोबाइल Android 8.0 (Oreo) या उससे ऊपर के वर्शन पर चल रहा हो।
  • 📝 CMMS रजिस्ट्रेशन:
    ऐप पर रजिस्ट्रेशन तभी करें जब CMMS पोर्टल पर आपका Enumeration Block (EB) अलॉट हो जाए।
  • 🔐 पहला लॉगिन:
    यूज़र-ID: Charge Officer से मिली ID का उपयोग करें।
    डिफ़ॉल्ट पासवर्ड: आपको ई-मेल में प्राप्त होगा (जब तक अन्यथा न बताया गया हो)।
    लॉगिन के बाद पासवर्ड बदलना अनिवार्य है।
  • 📡 ज़रूरी सेटिंग्स:
    GPS (Location) ON रखें और Sync/अपलोड के लिए इंटरनेट कनेक्शन चालू रखें।
🍎 iPhone यूज़र्स के लिए निर्देश:
  • 📱 डिवाइस कम्पैटिबिलिटी:
    पक्का करें कि आपके iPhone में iOS 12.0 या उससे नया वर्शन चल रहा हो।
  • 📝 CMMS रजिस्ट्रेशन:
    ऐप पर तब तक रजिस्टर करने की कोशिश न करें, जब तक आपको CMMS पोर्टल पर EB अलॉट न हो जाए।
  • 🔐 पहला लॉगिन:
    यूज़र-ID: Charge Officer से मिली ID का इस्तेमाल करें।
    डिफ़ॉल्ट पासवर्ड: आपको ई-मेल में प्राप्त होगा
    पहले लॉगिन के बाद पासवर्ड बदलना अनिवार्य है।
  • 📡 हार्डवेयर की ज़रूरतें:
    GPS चालू रखें और Sync व डेटा अपलोड के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन रखें।
⚠️ सभी Enumerators के लिए “क्या न करें”:
  • ❌ Uninstall न करें:
    डेटा एंट्री शुरू करने के बाद ऐप हटाने से डेटा खो सकता है।
  • 🔄 नियमित Sync करें:
    हर 10–15 एंट्री के बाद “Sync” बटन का उपयोग करें।
  • 📵 एक डिवाइस की पॉलिसी:
    ऐप केवल एक रजिस्टर्ड डिवाइस पर ही इस्तेमाल करें।
  • ⚠️ Invalid User एरर:
    CMMS पोर्टल में मोबाइल नंबर और डिवाइस नंबर मेल खाना चाहिए।