CCE Guru App — सहायता (Support)
शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आवेदन, आदेश, प्रमाण पत्र और प्रपत्र — एक ही ऐप में
CCE Guru ऐप से जुड़ी किसी भी समस्या, सुझाव या प्रश्न के लिए यह पेज देखें। नीचे सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। आपका उत्तर यहाँ न मिले तो हमसे सीधे संपर्क करें — हम सामान्यतः 2–3 कार्य दिवसों में उत्तर देते हैं।
Need help with the CCE Guru app? Find answers to common questions below, or contact us directly — we usually reply within 2–3 working days.
संपर्क करें (Contact Us)
- फ़ोन का मॉडल (जैसे iPhone 13, Redmi Note 12) और Android / iOS संस्करण
- ऐप का संस्करण — Settings टैब में सबसे नीचे दिखता है
- किस प्रपत्र / स्क्रीन में समस्या है और क्या हुआ — हो सके तो स्क्रीनशॉट भेजें
शुरुआत करें (Getting Started)
प्रोफ़ाइल कैसे भरें, और यह ज़रूरी क्यों है?How do I fill my profile?
ऐप में नीचे Settings टैब खोलें और अपनी प्रोफ़ाइल भरें — नाम, पद, विद्यालय/कार्यालय, कर्मचारी ID, वेतन विवरण आदि। एक बार प्रोफ़ाइल भरने पर हर आवेदन और प्रमाण पत्र में ये विवरण अपने-आप भर जाते हैं, बार-बार टाइप नहीं करना पड़ता। आप प्रोफ़ाइल फोटो और अपने हस्ताक्षर भी जोड़ सकते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल केवल आपके फ़ोन में रहती है — कहीं अपलोड नहीं होती।
ऐप में कौन-कौन से प्रपत्र हैं?What can I make with the app?
- Employee: CL, PL, CCL, HRA आवेदन, SI ऋण, ACP/MACP Option, GA-126 मनोनयन, रोग/आरोग्य प्रमाण पत्र, CV/Resume
- DDO / कार्यालयाध्यक्ष: CCL व EOL स्वीकृति, वेतन वृद्धि आदेश, PL नकदीकरण, MACP प्रमाण पत्र, बकाया नहीं प्रमाण-पत्र, कार्यभार हस्तान्तरण, GA-55A
- कार्यालय / विद्यालय: डाक मेकर, परीक्षा समय सारणी, आगंतुक पंजिका, निमंत्रण पत्र, खेलकूद प्रमाण पत्र
- विद्यार्थी: प्रवेश आवेदन फॉर्म, अस्थायी प्रवेश प्रमाण पत्र, विद्या सम्बल आवेदन
- अन्य: शिविरा, Latest Updates, Portal Logins, CL कैलकुलेटर, सत्र पाठ्यक्रम, रोज़ का सुविचार
PDF सेव व शेयर करना (Saving & Sharing PDFs)
बनाई गई PDF कहाँ सेव होती है?Where are my PDFs saved?
Android Android 10 और नए फ़ोन में PDF अपने-आप फ़ोन के Download / CCE Guru फ़ोल्डर में सेव होती है। पुराने फ़ोन में “सेव करें” स्क्रीन खुलती है, जहाँ आप फ़ोल्डर चुन सकते हैं।
iPhone PDF बनते ही “सेव करें” स्क्रीन खुलती है — On My iPhone या iCloud Drive में कोई फ़ोल्डर चुनें। सेव की गई फ़ाइल बाद में Files ऐप में मिलेगी।
सेव करने के बाद PDF ऐप के अंदर ही खुल जाती है, जहाँ से आप उसे दोबारा सेव या शेयर कर सकते हैं।
PDF को WhatsApp पर कैसे भेजें या प्रिंट कैसे करें?How do I share or print a PDF?
PDF खुलने पर ऊपर शेयर बटन दबाएँ और WhatsApp, Telegram, ईमेल या कोई अन्य ऐप चुनें। प्रिंट करने के लिए शेयर मेनू में Print चुनें (iPhone) या PDF को किसी प्रिंट/PDF ऐप में खोलें (Android)।
“PDF नहीं खुल रही” या डाउनलोड रुक गयाA PDF won’t open or download
- इंटरनेट कनेक्शन जाँचें और दोबारा प्रयास करें।
- कुछ सरकारी वेबसाइटें कभी-कभी धीमी या बंद रहती हैं — थोड़ी देर बाद प्रयास करें।
- “दूसरे ऐप में खोलें” विकल्प से PDF को ब्राउज़र में खोलें।
बैकअप और डेटा (Backup & Data)
नए फ़ोन में अपना डेटा कैसे लाएँ?How do I back up and restore my data?
- पुराने फ़ोन में Settings → बैकअप व रीसेट → बैकअप बनाएँ दबाएँ।
- बैकअप फ़ाइल (CCEGuru_Backup_….zip) को बैकअप शेयर करें से Google Drive, ईमेल या WhatsApp पर सुरक्षित रखें।
- नए फ़ोन में CCE Guru इंस्टॉल करें, फ़ाइल डाउनलोड करें, फिर Settings → बैकअप व रीसेट → बैकअप से डेटा वापस लाएँ दबाकर वही फ़ाइल चुनें।
बैकअप में प्रोफ़ाइल, फोटो, हस्ताक्षर, समय सारणी, डाक मेकर के पत्र और ऐप की सभी सेटिंग रहती हैं।
ऐप का सारा डेटा कैसे मिटाएँ?How do I delete all my data?
Settings → बैकअप व रीसेट → सारा डेटा मिटाएँ (रीसेट) दबाएँ। इससे प्रोफ़ाइल, फोटो, हस्ताक्षर और सभी प्रपत्र फ़ोन से हमेशा के लिए मिट जाते हैं। ऐप हटाने (uninstall) से भी सारा डेटा मिट जाता है। ज़रूरत हो तो पहले बैकअप बना लें।
हमारे पास आपका कोई खाता (account) या प्रोफ़ाइल डेटा नहीं होता, इसलिए सर्वर से कुछ हटाने की आवश्यकता नहीं है।
सूचनाएँ (Notifications)
नए आदेश व अपडेट की सूचना नहीं आ रहीI’m not receiving notifications
iPhone Settings → Notifications → CCE Guru में Allow Notifications चालू करें।
Android Settings → Apps → CCE Guru → Notifications चालू करें। कुछ फ़ोन (Xiaomi, Vivo, Oppo आदि) में Battery Saver में CCE Guru को “No restrictions” पर रखें।
पुरानी सूचनाएँ ऐप में होम स्क्रीन पर 🔔 घंटी आइकन में भी देख सकते हैं।
विज्ञापन व गोपनीयता (Ads & Privacy)
ऐप में विज्ञापन क्यों हैं?Why does the app show ads?
CCE Guru पूरी तरह निःशुल्क है। विज्ञापनों से ऐप के रखरखाव और नए प्रपत्र जोड़ने का खर्च निकलता है। हम कोशिश करते हैं कि विज्ञापन कम से कम परेशान करें।
“Allow to track” वाला संदेश क्या है?What is the iPhone tracking prompt?
iPhone यह Apple का संदेश है, जो पूछता है कि क्या ऐप आपको अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकता है। आप कोई भी विकल्प चुनें — ऐप पूरी तरह काम करेगा। बाद में बदलने के लिए: Settings → Privacy & Security → Tracking।
मेरी जानकारी कहाँ जाती है?Is my data safe?
आपकी प्रोफ़ाइल, वेतन विवरण, हस्ताक्षर और प्रपत्र केवल आपके फ़ोन में रहते हैं। पूरी जानकारी के लिए हमारी गोपनीयता नीति (Privacy Policy) पढ़ें।
अन्य समस्याएँ (Troubleshooting)
ऐप बंद हो जाता है या ठीक से नहीं चल रहाThe app crashes or doesn’t work properly
- ऐप को नवीनतम संस्करण में अपडेट करें (App Store / Play Store)।
- ऐप को पूरी तरह बंद करके फिर खोलें, या फ़ोन रीस्टार्ट करें।
- समस्या बनी रहे तो फ़ोन मॉडल, ऐप संस्करण और स्क्रीनशॉट के साथ हमें ईमेल करें।
किसी प्रपत्र में गलती है या नया प्रपत्र चाहिएA form has an error / I want a new form
हमें ईमेल या Telegram पर प्रपत्र का नाम, गलती का विवरण और (यदि हो) सही प्रारूप की फोटो/PDF भेजें। आपके सुझावों से ही ऐप बेहतर बनता है — नए प्रपत्र नियमित रूप से जोड़े जाते हैं।
सरकारी पोर्टल (SSO, Shala Darpan आदि) में लॉगिन नहीं हो रहाI can’t log in to a government portal
ये पोर्टल सरकारी विभागों द्वारा चलाए जाते हैं — CCE Guru केवल सुविधा के लिए इन्हें खोलता है। लॉगिन, पासवर्ड या पोर्टल की तकनीकी समस्या के लिए संबंधित विभाग की हेल्पलाइन से संपर्क करें। आपका पासवर्ड सीधे उस वेबसाइट पर जाता है, हमारे पास नहीं।
हमसे जुड़ें (Stay Connected)
- ✈️ Telegram: telegram.me/cceguru1
- 💬 WhatsApp Channel: CCE Guru WhatsApp Channel
- ▶️ YouTube: youtube.com/@CCEGuru
- 🌐 Website: cceguru.com
Privacy Policy | 📧 cceguru.app@gmail.com
