Census 2027 : Apps, Forms, Formats and Work Process

भारत की जनगणना प्रारंभ हो चुकी है. समस्त प्रगणक, सुपरवाइजर और अन्य कार्मिकों की सहायता हेतु आवश्यक सामग्री एवं उपयुक्त जानकारी.

🚨
अतिआवश्यक सूचना
एचएलओ मोबाइल ऐप सर्वर पर सिक्यूरिटी संबंधी बड़ी कार्यवाही की गई है अतः राजस्थान राज्य के प्रगणक व पर्यवेक्षक जिन्हें डेटा सिंक करने में समस्या आ रही है उन्हें इसके लिए लॉगआउट और लॉगिन करना पड़ सकता है।
1
सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक अविलंब डेटा सिंक करें।
2
अगर डेटा सिंक हो जाता है तो अपना कार्य लगातार करते रहें।
3
अगर सिंक में समस्या या टोकन रिफ्रेश आदि का मैसेज आ रहा हो तो सभी अनसिंक्ड डेटा अनुसूची में पैन से नोट कर लें। (सावधानी के लिए)
4
डेटा नोट करने के बाद ऐप मेनू (नेविगेशन ड्रॉवर) से लॉगआउट करके वापस लॉगिन करें।
5
लॉगिन सफल होने पर सिंक करें और कार्य करते रहें।
6
यदि सिक्योरिटी चेक/डिवाइस अटेस्टेशन फेल के कारण लॉगिन सफल नहीं होता है, तो बैकअप के तौर पर अनसिंक्ड डेटा अनुसूचियों में उपलब्ध होगा और दूसरे डिवाइस से दोबारा भरा जा सकता है। (सिर्फ गिने चुने मामलों में)

Official App Download

जनगणना 2027 कार्य प्रारंभ करने से पहले यह आवश्यक है कि इसके लिए अधिकृत एप ही डाउनलोड किया जाये. एप डाउनलोड करने हेतु आपको ई-मेल में एक शोर्टकट लिंक अवश्य ही मिला होगा. लेकिन हमारी टीम को यह जानकारी मिली कि यह शोर्टकट लिंक काम नहीं कर रहा है. इसलिए हमने एंड्राइड एवं आईफोन दोनों ही उपयोगकर्त्ताओं के लिए आधिकारिक एप के डाउनलोड लिंक नीचे लिस्ट कर दिए हैं, जिन पर क्लिक करके आप जनगणना 2027 के लिए आधिकारिक एप डाउनलोड कर पायेंगे :

Census App Download

📲 Census 2027 HLO App

जनगणना 2027 के लिए आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें

अपने अनुकूल प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार एप इनस्टॉल करने के बाद सांखिकी विभाग की ओर से अपने ई-मेल में प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉग इन करके आगामी प्रक्रिया प्रारंभ करें!

जनगणना 2027 – प्रगणक मार्गदर्शिका
🏛️
जनगणना 2027 · प्रगणक मार्गदर्शिका
Census 2027 — पूर्ण मार्गदर्शन
ऐप उपयोग · भवन सुधार · ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड
📱
डिवाइस उपयोग निर्देश
Census App – Android & iPhone
📱
डिवाइस कम्पैटिबिलिटी
सुनिश्चित करें कि आपका Android मोबाइल Android 8.0 (Oreo) या उससे ऊपर के वर्शन पर चल रहा हो।
📝
CMMS रजिस्ट्रेशन
ऐप पर रजिस्ट्रेशन तभी करें जब CMMS पोर्टल पर आपका Enumeration Block (EB) अलॉट हो जाए।
🔐
पहला लॉगिन
यूज़र-ID: Charge Officer से मिली ID का उपयोग करें।
डिफ़ॉल्ट पासवर्ड: आपको ई-मेल में प्राप्त होगा।
लॉगिन के बाद पासवर्ड बदलना अनिवार्य है।
📡
ज़रूरी सेटिंग्स
GPS (Location) ON रखें और Sync/अपलोड के लिए इंटरनेट कनेक्शन चालू रखें।
📱
डिवाइस कम्पैटिबिलिटी
पक्का करें कि आपके iPhone में iOS 12.0 या उससे नया वर्शन चल रहा हो।
📝
CMMS रजिस्ट्रेशन
ऐप पर तब तक रजिस्टर करने की कोशिश न करें, जब तक CMMS पोर्टल पर EB अलॉट न हो जाए।
🔐
पहला लॉगिन
यूज़र-ID: Charge Officer से मिली ID का इस्तेमाल करें।
डिफ़ॉल्ट पासवर्ड: आपको ई-मेल में प्राप्त होगा।
पहले लॉगिन के बाद पासवर्ड बदलना अनिवार्य है।
📡
हार्डवेयर की ज़रूरतें
GPS चालू रखें और Sync व डेटा अपलोड के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन रखें।
⚠️
सभी Enumerators के लिए “क्या न करें”
Uninstall न करें
डेटा एंट्री शुरू करने के बाद ऐप हटाने से डेटा खो सकता है।
🔄
नियमित Sync करें
हर 5—7 एंट्री के बाद “Sync” बटन का उपयोग करें।
📵
एक डिवाइस की पॉलिसी
ऐप केवल एक रजिस्टर्ड डिवाइस पर ही इस्तेमाल करें।
⚠️
Invalid User एरर
CMMS पोर्टल में मोबाइल नंबर और डिवाइस नंबर मेल खाना चाहिए।
🏗️
भवन संख्या में गलती होने पर सुधार प्रक्रिया
Building Number Error Correction
⚠ परिदृश्य (Scenario)

प्रगणक ने भवन 58 तक कार्य पूर्ण किया। अब भवन 59 पर जाकर ऐप में गलती से भवन 60 लिख दिया। ऐसी स्थिति में नीचे दी गई सुधार प्रक्रिया अपनाएं।

1
भवन 59 का कार्य अभी के लिए छोड़ें और सीधे भवन 60 पर जाएं।
2
भवन 60 के आँकड़े ऐप में भरें। ऐप से जो जनगणना मकान नम्बर जनरेट हो, वह भवन 60 के मकान पर लिखें
3
भवन 60 का कार्य पूर्ण करने के बाद वापस भवन 59 पर आएं।
Telegram Button ✈️ Join CCE Guru Telegram Channel