जनगणना 2027
प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।
फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक प्रश्नावली (Self-Enumeration Questions) अवश्य पढ़ें। इसमें मकान सूचीकरण हेतु पूछे जाने वाले सभी प्रश्न एवं निर्देश दिए गए हैं।
प्रश्नावली PDF डाउनलोड करें
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, अपने राज्य राजस्थान का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
🔗 se.census.gov.in पर जाएंपरिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें। ई-मेल आईडी ऐच्छिक (Optional) है।
अपनी पसंदीदा भाषा — हिंदी या English — का चयन करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन पूर्ण करें।
अपना जिला चुनें, पिन कोड दर्ज करें और गांव / मंडल / क्षेत्रीय जानकारी भरें।
मानचित्र पर लाल मार्कर को खींचकर (Drag करके) अपने आवासीय क्षेत्र को सटीक स्थान पर रखें और स्थान की पुष्टि करें।
मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु उपलब्ध ट्यूटोरियल और FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) का अवलोकन करें और प्रश्नावली ध्यानपूर्वक भरें।
Preview स्क्रीन से सभी दर्ज जानकारी की जांच करें। यदि कोई Error दिखे, तो सबमिट से पहले उसे संशोधित करने का अवसर मिलेगा।
पुष्टि करें और Final Submit करें। ⚠️ एक बार Final Submit हो जाने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
जब जनगणना प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें अपनी स्व-गणना ID (SE ID) — 11 अंकों की, H से शुरू होने वाली — अवश्य प्रदान करें।
स्व-जनगणना पोर्टल
पूर्ण मार्गदर्शिका
मकान सूचीकरण कार्य चरण के लिए स्वगणना कैसे करें — चरण-दर-चरण सचित्र गाइड
Self-Enumeration Complete Step-by-Step Visual Guide
चरण 1 — प्रवेश एवं पंजीकरण
ऑफिशियल पेज पर जाएं, राजस्थान चुनें और OTP से लॉगिन करें


→ State में Rajasthan चुनें
→ कैप्चा कोड भरें
→ Verify and Proceed पर क्लिक करें


नाम आधिकारिक पहचान पत्र के अनुसार लिखें। 10 अंकों का मोबाइल नंबर और ईमेल (वैकल्पिक) भरें।

चरण 2 — स्थान का विवरण
राज्य, जिला, पिनकोड और Google Map पर लोकेशन Pin करें

→ जिला चुनें
→ पिनकोड दर्ज करें
→ गांव/नगर का नाम भरें और Search पर क्लिक करें


चरण 3 — जनगणना घर का विवरण
छत, दीवार और फर्श की मुख्य सामग्री तथा मकान की स्थिति दर्ज करें

→ दीवार: दीवारों में प्रयुक्त सामग्री चुनें
→ छत: छत बनाने में प्रयुक्त सामग्री चुनें

चरण 4 — सामान्य जानकारी (परिवार)
परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का लिंग, जाति और कमरों का विवरण


→ लिंग चुनें
→ SC सिर्फ हिंदू, सिख और बौद्ध में; ST किसी भी धर्म में हो सकती है
→ OBC/SBC/General के लिए अन्य चुनें

→ रसोई, बाथरूम, शौचालय, स्टोर, गलियारे नहीं गिनें
→ केवल वास्तव में रहने वाले कमरे गिनें
→ विवाहित दंपतियों की संख्या दर्ज करें
चरण 5 — सुविधाएं और परिसंपत्तियां
पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई और गृह उपकरणों की जानकारी

→ शहरी: परिसर से 100 मीटर के अंदर = “परिसर के निकट”
→ ग्रामीण: 500 मीटर के अंदर = “परिसर के निकट”

→ शौचालय: उपलब्धता और प्रकार
→ अपशिष्ट जल: रसोई/स्नान से (शौचालय का नहीं)

→ बाहरी/छत रहित स्नान क्षेत्र भी सुविधा माना जाएगा
→ मुख्य ईंधन: यदि गैस चूल्हा — LPG/PNG चुनें

→ टेलीविजन
→ इंटरनेट (सर्वाधिक उपयोग वाला उपकरण)
→ लैपटॉप/कंप्यूटर
→ मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
→ साइकिल, स्कूटर/मोटरसाइकिल, कार/जीप
→ मुख्य अनाज (एक से अधिक हो तो प्रमुख)
चरण 6 — पूर्व अवलोकन और अंतिम सबमिट
सभी जानकारी जांचें और हरे रंग के बटन से सबमिट करें

→ संशोधन हो तो — “वापस आएं” बटन
→ बाद में करना हो — “ड्राफ्ट के रूप में सेव करें”
→ सब ठीक है — हरे रंग का “पुष्टि करें और सबमिट करें” बटन

यदि डाटा एकदम सही है तो हां पर क्लिक करें।
जब प्रगणक आपके घर आएं तो यह ID उनके साथ अवश्य साझा करें — अन्यथा प्रगणक द्वारा नई गणना करनी होगी।